दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को दिया गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जबाब

By दिनेश शुक्ल | Apr 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संकट के बीच भी राजनीति जोरों से जारी है। विपक्ष लगातार शिवराज सरकार पर कोरोना की रोकथाम और उसके खिलाफ लड़ाई में प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में असफल होने का आरोप लगा रही है। इस बीच मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ द्वारा दिए गए बयानों पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन शहरों में बढ़ा कोरोना मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या

वहीं कमलनाथ के मुख्यमंत्री होने पर ऑक्सीजन बैंक बनाने वाले बयान पर तंज कसते हुए मंत्री मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ ऑक्सीजन का बैंक क्या बनाते, चलती चलती बैंक बंद करवा कर चले गए। प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के फेर में बैंकों को डिफॉल्टर कराने वाले कमलनाथ जी ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन का बैंक बनाने की सलाह दे रहे हैं। मेरा सवाल है कि छत्तीसगढ़,राजस्थान और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार है तो वहां ऑक्सीजन व जरूरी इंजेक्शन के बैंक क्यों नहीं बनाए गए? इसके अलावा जेएनयू के प्रोफेसर की वैक्सीन वाले बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि इनका भाव वैक्शीन लगाना नहीं लोगों के बीच में भ्रम पैदा करना है, टुकड़े-टुकडे गैग का काम है।

प्रमुख खबरें

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम