6:30 AM, 27 गिरफ्तार, जो मैं बोलता हूं वो...Ganpati Pandal पर पत्थरबाजी करने वालों को सूरज उगने से पहले ही पकड़वाकर गृह मंत्री ने पूरा किया वादा

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2024

हाथों में पत्थर उठाने वालों का अंजाम आपने कश्मीर में तो खूब देखा होगा। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात के सूरत से लड़खड़ा कर चल रहे पत्थरबाजों की तस्वीर खबरों में खूब है। कुछ पत्थरबाजों ने भगवान गणेश की पूजा कर रहे लोगों पर पत्थरों से हमला किया था। ये लोग भाग भाग कर आरती कर रहे लोगों पर पत्थर फेंक रहे थे। लेकिन अब ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। इन पत्थरबाजों की कैसी कुटाई हुई है वो आपको इन तस्वीर में नजर आएगा। पूरा मामला गुजरात के सूरत का है। सूरत के सईदपुरा इलाके में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल पर ही पथराव कर दिया गया। अचानक भगदड़ की स्थिति मच गई। इन पत्थरबाजों से देखा नहीं गया कि हिंदू समुदाय के लोग शांति से गणेश वंदना कर रहे हैं। इसलिए पत्थरबाजों ने गणेश पंडाल पर हमला बोल दिया। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजारों हिंदू विरोध जताने के लिए सईदपूरा पुलिस स्टेशन के बाहर जाकर जमा हो गए। 

इसे भी पढ़ें: कोलकाता की डॉक्टर के परिवार ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया, मां-बाप ने पूछा- सबूत क्यों दबाये गये?

गिरफ्तारी के बाद गुजरात के गृह मंत्री ने सोशल मीडिया एप एक्स पर लिखा कि जैसा कि मैंने वादा किया था, सूरज उगने से पहले हमने पत्थरबाजों को पकड़ लिया है! 6:30 am #सूरत अपडेट यहाँ विवरण हैं: 27 पत्थरबाज गिरफ्तार। सीसीटीवी, वीडियो विजुअल्स, ड्रोन विजुअल्स और अन्य तकनीकी निगरानी कार्य अभी भी जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी टीमें पत्थरबाजों की पहचान करने और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी रात काम कर रही थी और अभी काम रही है। जय गणेश!!" 

प्रमुख खबरें

Bengaluru Daycare Case: सरकार आंखें मूंदे है, 25,000 अवैध स्कूलों पर KAMS का बड़ा आरोप

Bengaluru Daycare Horror: मासूम बच्चे की पिटाई का Shocking Video वायरल, NCPCR ने लिया एक्शन

ISRO को Bomb Threat देने वाला Ghaziabad से गिरफ्तार, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Teesta Project में China की एंट्री पर MEA का कड़ा रुख, कहा- Bangladesh से हमारा Roadmap तय है