गृह मंत्री ने पंचायत चुनाव टालने की राय दी, कहा- किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं है इलेक्शन

By सुयश भट्ट | Dec 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के आकड़ो  के चलते पंचायत चुनाव टल सकते है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव टालने की राय दी है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि पंचायत चुनाव टाला जाना चाहिए।कोरोना काल में अन्य राज्यों में हुए चुनाव से काफी नुकसान हुआ था।

इसे भी पढ़ें:MP में नाईट कर्फ्यू, क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर लग सकता है कोरोना का ग्रहण 

ऐसा माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव को टालने के लिए शिवराज सरकार कोरोना को आधार बना सकती है। सरकार पहले से ही ओबीसी आरक्षण के बगैर चुनाव नहीं कराना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट ने अर्ली हियरिंग से साफ इनकार कर दिया। अब 3 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। जबकि 6 जनवरी को पहले चरण का मतदान होना है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लेकर आपात बैठक बुलाई है। आज दोपहर 3 बजे मंत्रालय में बैठक होगी। जिसमें सभी मंत्री, प्रदेश के सभी संभागों के कमिश्नर, आईजी, जिला कलेक्टर, एसपी, जिलों के प्रभारी अधिकारी शामिल होंगे। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज