गृह मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- एमपी में नहीं लगेगा लॉकडाउन

By सुयश भट्ट | Jan 06, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।  इस बीच सोशल मीडिया पर प्रदेश में लॉकडाउन और बाजार बंद कराए जाने की खबरें भी खूब वायरल हो रही है। जिसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन तरह की सभी खबरों को खारिज करते हुए कहा है कि वर्तमान‌ में लॉकडाउन और बाजार बंद करने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

गृह मंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए उल्लंघन करने वालों को खुली जेल में भेजने पर विचार कर रही है। और मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 

वहीं सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक शादी समारोह में अब 250 से ज्यादा लोग नहीं शामिल हो सकेंगे। वहीं उठावना और अंतिम संस्कार में केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:दमोह में बीजेपी नेता और शराब व्यापारी के घर आयकर विभाग का छापा 

इसी कड़ी में  स्कूल 50 फीसदी उपस्थित के साथ चलेंगे। वहीं राज्य में नाइट कर्फ्यू चलता रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से वैक्सीन का दोनों डोज लगवाने की अपील की है। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। और साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सावधानियां रखने को कहा।

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा