कांग्रेस के मौन व्रत पर गृह मंत्री ने कसा तंज, कहा - ये सब है राजनैतिक ड्रामा

By सुयश भट्ट | Oct 11, 2021

भोपाल। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में बीजेपी नेता के बेटे द्वारा किसानों को कुचलने के मामले के को लेकर कांग्रेस आज यानी सोमवार को देशभर में मौन व्रत रखने वाली है। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस मौन व्रत रखेगी। इसके साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग करेगी।

वहीं कांग्रेस के मौन व्रत पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जमकर निशाना साधा है। गृह मंत्री ने कहा कि ये कांग्रेस का राजनैतिक ड्रामा है। जहां लोगों को आईडी देख कर मारा जा  रहा है, कांग्रेस उनके साथ है। उन्होंने कहा कि ने कहा कि कांग्रेस का मुंह देखना है तो कश्मीर पर देखो और राजनीति देखनी हो तो लखीमपुर-खीरी पर देखो।

इसे भी पढ़ें:चुनावी रैली में झलका अरुण यादव का दर्द, कहा - फसल उगाई मैंने, काट कर कोई और ही ले गया 

वहीं कमलनाथ के खंडवा दौरे को लेकर भी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह उनका ये चुनावी पर्यटन है। जैसे 15 महीने में सरकार चली गई। वैसे ही यह चुनाव भी चलो चलो मैं निपट जाएगा।

प्रमुख खबरें

Agniveer योजना में बड़ा बदलाव, अनिल बलूनी बोले- दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल सेना को करेगा सशक्त

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi