चुनावी रैली में झलका अरुण यादव का दर्द, कहा - फसल उगाई मैंने, काट कर कोई और ही ले गया

Arun yadav
सुयश भट्ट । Oct 9 2021 3:08PM

बुरहानपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने कहा कि हर बार फसल मैं उगाता हूँ,काट कोई और ले जाता है । 2018 में भी मेरे साथ यही हुआ था।

भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले खंडवा सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का दर्द एक बार फिर से छलका है। बुरहानपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने कहा कि  हर बार फसल मैं उगाता हूँ,काट कोई और ले जाता है । 2018 में भी मेरे साथ यही हुआ था।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज ने किया चुनाव प्रबंधन कार्यलय का उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना 

आपको बता दें कि अरुण यादव ने कहा कि आलाकमान ने मुझसे पूछा कि आपकी फसल किसी और को दे? मैंने कहा दे दो फिर उगा लेंगे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी और आलाकमान जो कहती है,मैं वही करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं, और हमेशा रहूंगा।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज सरकार पर उठाए कई सवाल, कहा - सिर्फ खाओ और खाने की स्थिति प्रदेश में नजर आती है 

दरअसल अरुण यादव खंडवा लोकसभा सीट से लगातार अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। दिल्ली जाकर उन्होंने उपचुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। अरुण यादव ने दिल्ली में आलाकमान मुलाकात कर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी। इसके साथ ही इस बारे में उन्होंने पार्टी आलाकमान को पत्र भी लिखा था। पत्र में लिखा था कि वे वह पारिवारिक कारणों से चुनाव का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़