हामिद अंसारी के विवादित बयान पर गृह मंत्री का तंज, कहा - टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हो रहे है बेनकाब

By सुयश भट्ट | Jan 28, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर हमला बोला है। गृह मंत्री ने हामिद अंसारी को टुकड़े -टुकड़े गैंग का समर्थक बताया है। मिश्रा ने कहा कि जैसे जैसे उत्तर प्रदेश का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक बेनकाब होते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:एमपी के मंत्री ने महात्मा गांधी को बताया देश का फर्जी पिता, कांग्रेस ने किया पलटवार

दरअसल गणतंत्र दिवस पर इंडियन-अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा था कि भारत में असहिष्णुता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारत अपने संवैधानिक मूल्यों से दूर जा रहा है। अंसारी ने कहा था कि हालिया सालों में ऐसे ट्रेंड्स उभरे हैं जो पहले से स्थापित नागरिक राष्ट्रवाद के खिलाफ हैं। और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की काल्पनिक व्यवस्था को लागू करते हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि ये चुनावी बहुमत को धार्मिक बहुमत के रूप में पेश करते हैं और राजनीतिक शक्ति पर एकाधिकार करना चाहते हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि लोगों को उनकी आस्था के आधार पर बांट दिया जाए और असुरक्षा को बढ़ावा दिया जाए।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट