हनीट्रैप के मामले में गिरफ्तार हुआ Home Ministry का आरोपी, पाकिस्तान भेजता था अहम डेटा

By रितिका कमठान | Jul 12, 2023

केंद्रीय गृह मंत्रालय का एक कर्मचारी हनी ट्रैप का शिकार हो गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में कार्यरत नवीन पाल ने देश के कई गोपनीय दस्तावेजों को पाकिस्तान भेजा है। बता दें कि आरोपी को ये जानकारी ही नहीं थी की वो पाकिस्तान की किसी महिला से बात कर रहा है। जांच के मुताबिक आरोपी युवक ने जिस महिला को दस्तावेज भेजे हैं उसे वो कोलकाता की अंजलि समझ रहा था।

बता दें कि आरोपी की पहचान नवीन पाल के तौर पर हुई है जो गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक कॉलोनी के भीमनगर का रहने वाला है, जो 12वीं पास है। वो गृह मंत्रालय में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। उसने पाकिस्तान में महिला को जी 20 से संबंधित कई गोपनीय जानकारियां साझा की है। इसके अलावा उसने कई नक्शे भी महिला को भेजे है। आरोपी ने बीते दो महीनों से ये जानकारियां साझा की है। 

पुलिस को आरोपी के पास के आईफोन मिला है। आरोपी ने ये जानकारी व्हाट्सऐप पर भेजी है। बता दें कि जिस व्हाट्सऐप नंबर पर ये जानकारी भेजी गई है वो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया गया है। मगर जांच में पुलिस की टीम को इस नंबर का आईपी एड्रेस पाकिस्तान मिला है। इस महिला की लोकेशन पाकिस्तान के कराची में मिली है। पुलिस को आशंका है कि महिला पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट हो सकती है।

महिला ने फंसाया

पुलिस का कहना है कि आरोपी को महिला ने अपनी गलत पहचान बताई। महिला ने खुद को कोलकाता की अंजलि के तौर पर पेश किया और युवक से पहचान बढ़ाई। इसके बाद महिला ने आरोपी को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर व्हाट्सएप से खुफिया जानकारी हासिल की। महिला ने आरोपी नवीन पाल को कुछ धनराशि भी भेजी है, जिसका खुलासा जांच में हुआ है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने हनीट्रैप का खुलासा होने के बाद आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में राजनीतिक दलों के Cash Donation प्रावधान पर 31 अगस्त को होगी सुनवाई

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप