गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, CAPFs और असम राइफल में दी जाएगी 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता

By अंकित सिंह | Jun 15, 2022

सरकार ने राष्ट्र के समक्ष पेश आनी वाली भावी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मंगलवार को अग्निपथ नामक योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत सरकार ने दशकों पुराने रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए थलसेना, नौसेना और वायुसेना में 4 साल की लघु अवधि के लिए सैनिकों की भर्ती को हरी झंडी दे दी। इन्हें ‘अग्निवीर’ का नाम दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस योजना के तहत देश को योग्य और युवा सैनिकों को भर्ती करने में आसानी होगी। अब इसको लेकर गृह मंत्रालय की ओर से भी बड़ा ऐलान कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इस योजना में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल की भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से ट्वीट भी किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: देश को कब मिलेगा नया 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ'? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- जारी है प्रक्रिया

रोजगार के पहले वर्ष में एक ‘अग्निवीर’ का मासिक वेतन 30,000 रुपये होगा, लेकिन हाथ में केवल 21,000 रुपये ही आएंगे। हर महीने 9,000 रुपये सरकार के समान योगदान वाले एक कोष में जाएंगे। इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में मासिक वेतन 33,000 रुपये, 36,500 रुपये और 40,000 रुपये होगा। प्रत्येक ‘अग्निवीर’ को ‘सेवा निधि पैकेज’ के रूप में 11.71 लाख रुपये की राशि मिलेगी और इस पर आयकर से छूट मिलेगी। यह भर्ती ‘‘अखिल भारतीय, अखिल वर्ग’’ के आधार पर की जाएगी। यह भर्ती ‘‘अखिल भारतीय, अखिल वर्ग’’ के आधार पर की जाएगी। इससे उन कई रेजींमेंट की संरचना में बदलाव आएगा, जो विशिष्ट क्षेत्रों से भर्ती करने के अलावा राजपूतों, जाटों और सिखों जैसे समुदायों के युवाओं की भर्ती करती हैं। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन