गृह मंत्रालय ने राज्यों और UTs को लिखा पत्र, इस बात को लेकर लिया निर्देश

By अंकित सिंह | May 09, 2025

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखकर उनसे आवश्यक एहतियाती उपायों के कुशल कार्यान्वयन के लिए नागरिक सुरक्षा नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का प्रयोग करने को कहा है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान के साथ लगती भारत की सीमा और देश के हवाई अड्डों पर मौजूदा स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे कुछ ही घंटों पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा...पुंछ में प्रभावितों से मुलाकात के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई स्थानों पर बुधवार को हमले किए। पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को भारतीय सैन्य स्थलों पर हमले के प्रयास किए जिन्हें भारतीय सशस्त्र बलों ने विफल कर दिया। इस घटनाक्रम के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

ISRO Mars Mission: 24 सितंबर को भारत ने पहले ही प्रयास में रचा था इतिहास

Edible Oil पर आयात शुल्क घटने से खुदरा दाम होंगे कम, IVPA ने जताई उम्मीद

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत: 25 सितंबर को ही खाते में आ जाएगी सैलरी और पेंशन, जानें सरकार के इस फैसले की वजह

Kanpur में दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड: बेटा Subrat Manocha गिरफ्तार