Summer Home Decor: बिना Cooler-AC के घर रहेगा ठंडा, गर्मी भगाने के लिए अपनाएं ये असरदार Home Decor Tricks

By अनन्या मिश्रा | Jun 16, 2026

गर्मियों में घर की डेकोर जितनी हेल्दी और तरोताजा होगी, उतना ही ज्यादा ठंडक का एहसास होगा। इसलिए प्रयास यही करना चाहिए कि घर का तापमान बाहर के तापमान से कम से कम 5-6 डिग्री तक नीचे रहे। इसलिए दीवारों के रंग से लेकर कुशन और पर्दे तक सभी चीजों को हल्के फैब्रिक और रंग रखने की सलाह दी जाती है। जिससे कि घर सांस ले सके और यह फ्रेश और ठंडा रहे। दीपावली जैसे त्योहारों पर वेलवेट या एंब्राइडरी के पर्दे, कार्पेट और हेवी लाइट्स आदि की सजावट से घर भरा और भारी लगता है। वहीं गर्मियों के आते ही घर को डीक्लटर किया जाता है और घर को फ्रेश लुक देने के लिए डेकोर किया जाता है। गर्मियों में हल्के रंग की चीजें ज्यादा शांत और फ्रेश लगती हैं।

हल्के रंग की दीवारें

अगर आप घर की दीवारों को रंग बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आप गर्मी के लिए घर को तैयार कर सकते हैं। आजकल सफेद पेस्टस शेड्स जैसे बेबी पिंक, क्रीम, पाउडर ब्लू या मिंट ग्रीन रंग खूब चलन में हैं। यह सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं और घर में शांति का वातावरण बनाते हैं। इससे खिड़की के पास वाली जगहों पर भी ठंडक रहती है।

काटन या लीनन के पर्दे लगाएं

अगर सही फैब्रिक या रंगों के आधार पर पर्दों का चुनाव किया जाए, तो यह बाहर की गर्म हवा या लू को आने से काफी हद तक रोक सकते हैं। गर्मियों के लिए लीनन या कॉटन कपड़ों के हल्के पर्दे घर में 'थर्मल शील्ड' की तरह काम करते हैं। वहीं आजकल अर्ध-पारदर्शी पर्दे ट्रेंड में हैं, जो बाहर से आने वाली धूप को छानकर कमरे में हल्की रोशनी लाते हैं और घर को हवादार बनाते हैं।

बालकनी में बड़े पौधे लगाएं

घर के प्रवेश द्वार के आसपास या बालकनी पर बड़े पौधे लगाने चाहिए। इससे धूप सीधा घर के अंदर नहीं आती है। वहीं आजकल लोग खिड़कियों में बेल के प्लांट भी लगाते हैं। इससे छाव भी रहती है और घर भी सुंदर लगता है। आप चाहें तो खिड़की के आसपास या डाइनिंग के कोने में अरिका पाम, स्नेक प्लांट या मनी प्लांट की बेल आदि रख सकते हैं। यह हवा को शुद्ध करते हैं और ऑक्सीजन का संचार करते हैं।

काटन मैट्स

गर्मियों में जमी पर कॉटन मैट्स बिछाना चाहिए। जोकि अधिक चुभने वाली या खुरदरी न हो। ऐसे कॉटन मैट्स का इस्तेमाल करें, जिससे फर्श ठंडी लगे।

लकड़ी का फर्नीचर

आपको अपने घर का फर्नीचर ऐसा रखना चाहिए, जो आपको प्रकृति से जुड़ा रहने का एहसास दिलाए। जैसे बांस या फिर लकड़ी से बनी कुर्सी या सोफा इको फ्रेंडली होते हैं। इस तरह के फर्नीचर थोड़ी जगह में भी रखे जा सकते हैं।

डीक्लटरिंग

त्योहारों पर घर में सफाई के दौरान पुरानी इस्तेमाल न आने वाली चीजों को बाहर निकाल दिया जाता है। ठीक उसी गर्मियों में घर को फ्रेश बनाने के लिए डीक्लटरिंग करना चाहिए। इससे घर साफ और हवादार बनता है।

प्रमुख खबरें

Bihar Floods Update | भागलपुर में तटबंध टूटने से बढ़ी मुश्किलें, बिहार के 15 जिलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1194 सामुदायिक रसोई शुरू

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें