सर्वाइकल के दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

By प्रिया मिश्रा | Aug 26, 2021

आजकल डेस्क जॉब के बढ़ते चलन के कारण हमें दिनभर कुर्सी पर बैठ कर काम करना पड़ता है। इसकी वजह से लोगों में गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। अक्सर हम गर्दन के दर्द को मामूली समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं लेकिन यह समय के साथ गंभीर हो सकता है। लंबे समय तक होने वाला गर्दन का दर्द सर्वाइकल पेन भी हो सकता है। बैठने का गलत तरीके या ज़्यादा देर तक  झुककर काम करना इस समस्या का मुख्य कारण है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्दन के हिस्से वाली रीढ़ की हड्डी के जोड़ों और डिस्क में समस्या होने से सर्वाइकल पैन की समस्या होती है। सर्वाइकल पेन के कारण गर्दन के निचले हिस्से और सिर में दर्द होता है और गर्दन में सूजन भी हो सकती है। सर्वाइकल की समस्या में आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपाय करके भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं-

इसे भी पढ़ें: यास्मीन कराचीवाचा ने बताएं डेस्क पर बैठे बॉडी को स्ट्रेच करने की एक्सरसाइज

बर्फ की सिंकाई 

अगर आप सर्वाइकल पेन से परेशान हैं तो प्रभावित हिस्से की बर्फ से सिंकाई करें। इसके लिए एक तौलिए में कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर इससे अपनी गर्दन की सिंकाई करें। ऐसा करने से आपको दर्द और सूजन से जल्द आराम मिलेगा। 

तिल का तेल 

सर्वाइकल के दर्द में तिल के तेल से मालिश करने से फायदा होता है। तिल में भरपूर मात्रा में कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी, जिंक जैसे तत्व होते हैं जो सर्वाइकल के दर्द और सूजन से निजात दिला सकते हैं। इसके लिए तिल के तेल को हल्का गुनगुना करके रोजाना इससे अपनी गर्दन की मालिश करें। ऐसा करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी। 


हल्दी 

सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद है। हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द से राहत दिलाते हैं। सर्वाइकल के दर्द से परेशान हैं तो एक गिलास दूध में हल्दी डालकर गर्म कर लें। जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें शहद मिलकर पिएँ।

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन घटा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं यह समस्याएं

लहसुन

लहसुन भी सर्वाइकल पेन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन सी आदि तत्व मौजूद होते हैं जो दर्द से आराम दिलाते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह 2 कली लहसुन की पानी के साथ लें। इसके अलावा आप सरसों के तेल में 6-7 लहसुन की कली डालकर गर्म कर लें। इसके बाद इसे छान लें। इस तेल से रोजाना मालिश करने से लाभ मिलेगा।


गुनगुने पानी से नहाएं

सर्वाइकल की समस्या में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसके अलावा आप दर्द वाले हिस्से पर हॉट वाटर बॉटल से सिंकाई भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Tension in Strait of Hormuz | होर्मुज की महाजंग! ट्रंप की अंत वाली धमकी और डिलीट हुए ट्वीट ने बढ़ाई बेचैनी! क्या बंद होगा दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग?

Naxalism Eradication 2026 | बस्तर की धरती से उखड़ने वाली हैं नक्सलियों की जड़ें! विदा होगा गन और ग्रेनेड का दौर, डिप्टी सीएम का बड़ा एलान

Middle East Crisis | एक्शन में उड्डयन मंत्रालय! पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बीच हवाई परिचालन और सुरक्षा पर बड़ी अपडेट

West Asia Conflict | पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर में फंसे 1,000 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी