Home Remedies for Thick Eyebrows: पतली आईब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 06, 2024

घनी आईब्रो बनाने के लिए ज्यादा महंगे प्रोडक्टस की जरुरत नहीं है बस इन नेचुरल उपाय की मदद से आप अपनी भौंहों को घना बना सकते है। इसके लिए सैलोन जाने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। प्राकृतिक घरेलू उपाय और बेहतर देखभाल से आप अपनी पतली आईब्रो को मोटा कर सकते हैं। अब आईब्रो को आसानी से घना बना सकते हैं इन नेचुरल उपाय की मदद से, आइए आपको बताते हैं।

कैस्टर ऑयल

अपनी आईब्रो पर थोड़ी मात्रा में कैस्टर  का तेल लगाएं और कुछ मिनट तक धीरे से मालिश करें। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। अरंडी का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

प्याज का रस

एक छोटे प्याज का रस निकालें और इसे अपनी आईब्रो पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी प्रोटीन से भरपूर होती है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। सबसे पहले आप अंडे की जर्दी को फेंटें और इसे अपनीआईब्रो पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

मेथी के बीज

मेथी के बीज में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। एक बड़ा चम्मच मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसके बाद इसे आप अपनी आईब्रो  पर लगा लें। इसे आप 30 मिनट तक लगा रहने दें उसके बाद इसके साफ कर लें।

मसाज ऑयल

आईब्रो को घना बनाने  के लिए ऑलिव ऑयल या बादाम तेल से आईब्रो पर मसाज करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है। इसके साथ ही बालों के विकास में बढ़ावा देता है। रात के समय सोने से पहले ऑयल से मसाज जरुर करें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

पूर्व केंद्रीय मंत्री KP Unnikrishnan का निधन, VP Singh सरकार में संभाला था अहम मंत्रालय

Dhami सरकार के 4 साल: Haridwar में Double Engine की उपलब्धियां गिनाएंगे अमित शाह

ICC रैंकिंग में Smriti Mandhana का जलवा, वनडे की नंबर 1 बल्लेबाज बनीं

Up Anganwadi: UP में Sarkari Naukri चाहिए? आंगनवाड़ी में निकलीं बंपर भर्तियां, 12th Pass महिलाएं फौरन भरें Form