कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खाएं किचन में मौजूद ये चीज़ें, नहीं पड़ेगी दवाई की जरूरत

By प्रिया मिश्रा | Aug 06, 2022

आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों की वजह से कब्ज, अपच और गैस जैसी पेट संबधी समस्याएँ आम हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग कब्ज की समस्या से का शिकार हो रहे हैं। आजकल बड़े-बुजुर्गों में ही नहीं बच्चे में भी यह समस्या बहुत आम हो गई है। अगर समय रहते इसका सही इलाज ना किया जाए तो कब्ज की वजह से बवासीर, शरीर में दर्द, सिरदर्द और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कब्ज के दौरान जंक फ़ूड और तली-भुनी चीज़ें नहीं खानी चाहिए। अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों या चूर्ण का सेवन करने लगते हैं। लेकिन धीरे-धीरे इसका असर भी कम होने लगता है और लंबे समय तक इनका सेवन करने से आँतें कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में आप किचन में मौजूद कुछ चीज़ों का सेवन करके कब्ज से निजात पा सकते हैं - 

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए काली किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो स्टूल को ढीला करके उसे बाहर निकालने में मदद करता है। काली किशमिश का सेवन करने से कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। लेकिन किशमिश खाने से वात दोष और गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा किशमिश को पानी में भिगोने के बाद ही खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आँखों के नीचे काले घेरे हैं परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं इनसे छुटकारा

गाय का घी

कब्ज दूर करने के लिए गाय का घी काफी असरदार माना जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर में स्वस्थ फैट को बनाए रखने में मदद करता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास गर्म गाय के दूध के साथ एक चम्मच गाय के घी का सेवन करें। इससे पुरानी कब्ज से भी जल्द छुटकारा मिलेगा।

मेथी के बीज 

मेथी के बीज का सेवन पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रात में एक चम्मच मेथी के बीज को पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आप चाहें तो मेथी के बीज का पाउडर बनाकर रात में सोते समय गर्म पानी के साथ इसके एक चम्मच का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: किचन में मौजूद इन मसालों से करें अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज

आंवला

पाचन तंत्र को मजबूत करने में आंवला भी लाभकारी माना जाता है। इसके नियमित सेवन से बालों का झड़ना, सफेद बाल, कब्ज आदि की समस्या दूर होती है। आप चाहें तो आंवले का फल खा सकते हैं या इसके पाउडर या जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

गाय का दूध 

दूध हमारी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। यह बच्चों से लेकर वरिष्ठ लोगों तक के लिए लिए फायदेमंद होता है। गाय के दूध का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter