Muscle Pain Relief: मांसपेशियों के Muscle Pain से राहत पाने के लिए अपनाएं सिकाई और हल्दी दूध के नुस्खे

By अनन्या मिश्रा | Oct 12, 2026

आजकल मसल पेन यानी की मांसपेशियों में दर्द की समस्या आम हो गई है। गलत पॉश्चर, ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना, ज्यादा एक्सरसाइज या नींद की कमी होना। ये सभी मसल पेन की बड़ी वजह बनती हैं। कई बार ठंड लगने या फिर शरीर में पानी की कमी होने से भी मांसपेशियों में दर्द और जकड़न महसूस होने लगता है। तो कई बार यह दर्द इतना तेज होता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग पेनकिलर का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार दवा लेना सही नहीं होता है। इसलिए आप कुछ आसान और घरेलू नुस्खों की मदद से इस दर्द से राहत पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

अगर चोट लगने, ज्यादा वर्कआउट करने या गिरने के फौरन बाद दर्द और सूजन होती है, तो बर्फ को कपड़े में लपेटकर 10 मिनट तक लगाएं। इससे जलन और सूजन फौरन कम होगी।

हल्दी वाला दूध

हल्दी को नेचुरल पेनकिलर कहा जाता है। इसमें करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जोकि सूजन को अंदर से खत्म करता है। रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च को मिलाकर पिएं। काली मिर्च हल्दी के असर को 10 गुना तक बढ़ा देती है और अगर आप लगातार 4-5 दिन पीने से दर्द में काफी आराम मिलता है।

मालिश

मालिश करने से भी मसल पेन से राहत मिल सकती है। इसके लिए सरसों के तेल में 2-3 टिकिया कपूर की डालकर पका लें। फिर इसको हल्का गुनगुना होने पर दर्द वाली जगह पर 5 से 7 मिनट तक नीचे से ऊपर की ओर मालिश करें।

अगर आपको जलन वाला दर्द है, तो नारियल तेल बेहतर है। रात में नारियल तेल और लौंग से मालिश करके सुबह तक छोड़ दें। ध्यान रहे कि ज्यादा तेज हाथों से न रगड़ें।

खुद को रखें हाइड्रेटेड

शरीर में पानी की कमी होने पर मसल्स में लैक्टिक एसिड जमा हो जाता है, जिस कारण दर्द और क्रैंप होता है। इसलिए दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, ORS या केले खाएं। केले में पोटैशियम पाया जाता है, तो मसल्स क्रैंप को रोकता। वहीं चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक कम पीना चाहिए।

स्ट्रेचिंग और योग

दर्द में पूरा आराम करना भी गलत है, क्योंकि दर्द हल्की स्ट्रेचिंग से मसल्स पेन जल्दी ठीक हो जाता है।

रोजाना सुबह उठते ही कंधे, गर्दन और कमर की 10 मिनट स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।

तड़ासन, भुजंगासन और शवासन आदि करने से भी मसल पेन के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।

लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहने से भी यह समस्या हो सकती है, इसलिए हर 45 मिनट में 2 मिनट जरूर टहलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Gold price today: RBI के कदमों से डॉलर के सामने मजबूत हुआ रुपया, Gold Price में ₹760 की गिरावट

क्या मारपीट के बाद Bigg Boss 20 से बाहर हो गए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट Nakul Dhull? जानिए घर के अंदर क्या हुआ पूरा मामला

Solo International Trip: Solo Trip के लिए Asia के ये 3 देश हैं बेस्ट, कम बजट में घूमें Vietnam और Malaysia

11 वर्षीय Atika Mir को Kart Republic ने अनुबंधित किया, संवरेगा रेसिंग करियर