By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 11, 2026
धीरे-धीरे ठंड का मौसम शुरु हो रहा है। हवा में नमी होने से सबसे ज्यादा स्किन प्रभावित होती है। अक्सर सर्दियों में देखा जाता है कि कितना भी मॉइश्चराइजर लगा लें, लेकिन त्वचा एक समय बाद फिर से रुखी हो जाती है। जिन लोगों की स्किन ड्राई है, उन लोगों की यह समस्या काफी परेशान करती है।
स्किन ड्राई की समस्या से बचने के लिए लोग महंगे मॉइश्चराइजर जरुर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह समाधन फिर भी नहीं मिलता है। अगर आपकी भी यह समस्या है, तो चलिए इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ स्किन केयर टिप्स बताते हैं।
नहाते समय तेल लगाएं
अक्सर ठंड के मौसम में त्वचा में रुखेपन से बचने के लिए सबसे असरदार तरीका है नारियल या सरसों का तेल। जब भी नहाने जाएं, तो पानी में कोई भी तेल मिला लें। आप चाहे तो नहाने से पहले भी तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं। इससे ऑयल स्किन में गहराई तक समाकर उसे ड्राई होने से रोकता है।
शहद
खासतौर पर शहद में कई ऐसे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो स्किन को गहारई से मॉइश्चराइज करने के साथ ही उसमें कसाव भी लेकर आते हैं। इसलिए सबसे जरुरी है कि इस्तेमाल किया जाने वाला शहद ऑर्गैनिक होना चाहिए। नहाने के बाद 2 बड़े चम्मच शहद लें और उसमें 3-4 बूंद नारियल का तेल मिलाकर स्किन पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर थोड़ी देर बाद सादे पानी डाल लें।
बादाम का तेल
विटामिन-ई से भरपूर बादाम का तेल ड्राई स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह स्किन बैरियर की सुरक्षा करता है और त्वचा में चमक बरकरार रखता है, खूबी के लिए जाना जाता है। इसके लिए नारियल तेल में बराबर मात्रा में बादाम का तेल मिलाकर स्किन पर मॉइशराइजर की तरह लगाएं। यह स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में पॉलीसैकराइड नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो त्वचा की ड्राईनेस कम करने के साथ मरम्मत करने और घाव भरने में बड़ा कारगर साबित होगा। यदि आपकी स्किन जरुरत से ज्यादा ड्राई रहती हैं, तो रोज रात में सोने से पहले हाथों और पैरों पर एलोवेरा जेल अप्लाई करके मालिश कर लें। इसे 10-15 मिनट तक स्किन में एब्जॉर्ब हो जाने के लिए छोड़ दें और फिर उसके साथ ही सोएं।
किन बातों का रखें ध्यान?
- बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बचें।
- हीटर वाले कमरे में ज्यादा न बैठें और उस दौरान त्वचा को मॉइश्चराइज करने का खासा ख्याल रखें।
- अगर आपकी स्किन जरुरत से ज्यादा ड्राई की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि ऐसा एग्जिमा और सोरायिसस में भी होता है।
- स्वंय को हाइड्रेट रखें और डाइट में विटामिन-सी के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल कर लें।