By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 13, 2026
दलते मौसम में सबसे ज्यादा स्किन ही प्रभावित होती है। इस दौरान होंठों का फटना काफी आम हो सकता है। कई बार होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं, जिससे हंसने, बोलने या कुछ खाने में भी दर्द होने लगता है। कई बार होंठों पर पपड़ी जमना और कभी-कभार खूर भी निकलने लगता है।
फटे होंठों पर घी लगाने से क्या फायदा होता है?
असल में घी में हेल्दी फैट पाया जाता है जो कि होंठों की स्किन को भी हेल्दी बनाता है। यह होंठों को सुरक्षा कवच प्रदान करता है, जिससे आपके होंठों में नमी बनीं रहे। इसके साथ ही खिंचाव भी कम करता है। होंठ ड्राई होने पर पपड़ी जमने लगती है, ऐसे में थोड़ी मात्रा में घी लगाने से आराम मिलेगा।
घर पर घी से ऐसे बनाएं नेचुरल लिप बाम
नेचुरल लिप बाम बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत पड़ेगी-
- एक आधा चम्मच प्योर घी
- आधा चम्मच नारियल का तेल
- एक छोटा, साफ और सूखा डिब्बा
बनाने की विधि
इसे बनाना काफी आसान है, सबसे पहले एक छोटी कटोरी में घी और नारियल का तेल लें। फिर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। यदि घी जमा हुआ है, तो कटोरी को थोड़ा गर्म करके उसे मेल्ट भी कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसको ज्यादा गर्म न करें। इसको आप साफ और सूखे डिब्बे में भर लें और ठंडा होने दे। तैयार है आपका नेचुरल लिप बाम।
होममेड लिप बाम का इस्तेमाल कब और कैसे करें?
यदि आप घर का बना हुआ लिप बाम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप रात के समय इसे लगा सकते हैं। बता दें कि, यह अपना असर रातभर बना के रखेगा। वहीं, सुबह आपके लिप्स सॉफ्ट नजर आएंगे।