Hair Care: फ्रिजी बालों से ना हों परेशान, घर पर बनाएं ये हेयर जेल

By मिताली जैन | Jun 09, 2024

गर्मी के मौसम में हमें बालों की कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें से रूखे व फ्रिजी हेयर की समस्या बेहद आम है। गर्मी के मौसम में जब ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, तो बालों का मॉइश्चर कहीं खोने लगता है और वे रूखे व फ्रिजी हो जाते हैं। इतना ही नहीं, जब इस मौसम में बाल चिपचिपे हो जाते हैं तो ऐसे में हम उन्हें बार-बार धोते हैं। ओवरवॉशिंग के कारण भी बालों का नेचुरल ऑयल कहीं खो जाता है और वे रूखे व बेजान नजर आने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Trendy Lipstick Shades: गर्मियों में जरूर ट्राई करें इस तरह के लिपस्टिक शेड्स, मिलेगा ग्लैमरस लुक

एलोवेरा से बनाएं हेयर जेल

एलोवेरा अपने हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है, इसलिए यह रूखे बालों को नमी प्रदान करता है। जब आप इससे हेयर जेल बनाते हैं तो यह बालों को स्टाइल करने के साथ-साथ रूखेपन को कम करता है।

आवश्यक सामग्री-

- एलोवेरा का पत्ता 

- एक कप पानी

- एक नींबू

हेयर जेल बनाने का तरीका-

- सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़ लें और उसका जेल निकाल लें। 

- अब एक कप पानी उबालें और उसमें एलोवेरा जेल के साथ-साथ एक नींबू का रस भी मिक्स करें।

- मिश्रण के गाढ़ा होने तक इसे 5 से 10 मिनट तक उबालें और फिर ठंडा होने दें।

चिया सीड्स की मदद से बनाएं जेल

चिया सीड्स में कई तरह विटामिन और मिनरल होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कैस्टर ऑयल एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है और रूखे बालों को नमी प्रदान करता है।

आवश्यक सामग्री-

- एक कप चिया सीड्स

- चार कप डिस्टिल्ड वॉटर

- दो बड़े चम्मच कैस्टर ऑयल

- विटामिन ई ऑयल की 10 बूंदें

- लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदें

जेल बनाने का तरीका- 

- सबसे पहले एक पैन लें और उसमें डिस्टिल्ड वॉटर के साथ चिया सीड्स मिलाएं।

- अब इसे पैन को कवर कर दें और मिश्रण को रात भर ऐसे ही रहने दें।

- अब पैन को 10 से 15 मिनट तक गर्म करें।

- मिश्रण को हिलाएं और छलनी से छान लें।

- इसमें से चिया सीड को निकाल दें।

- अब आप विटामिन ई ऑयल, लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और कैस्टर ऑयल डालें और उन्हें मिलाएं।

- मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे स्टेरलाइज़ किए गए कंटेनर में डालें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

भीषण गर्मी में AC को देगा टक्कर, ये Cooler Buying Guide बचाएगी आपके हजारों रुपये

Love Horoscope For 24 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 24 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

‘भारतीय कभी किसी चीज़ के लिए पैसे नहीं देते!’... जब यूक्रेन में सेना भेजने के JD Vance के प्लान पर ओवल ऑफिस में हँस पड़े Donald Trump

Health Tips: Stress और डिप्रेशन की होगी छुट्टी? Mental Health के लिए Super Supplement है Creatine, जानें पूरी सच्चाई