Pakistan में हिंदू व ईसाई परिवारों के घर किए गए ध्वस्त, सड़कों पर फेंका गया सामान

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2023

पाकिस्तान के रावलपिंडी में अधिकारियों ने हिंदू और एक ईसाई परिवार के घरों को ध्वस्त कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ये परिवार पिछले 70 वर्षों से इस इलाके में रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार, 27 जनवरी को रावलपिंडी के छावनी क्षेत्र में कम से कम पांच घरों को तोड़ा गया, जो एक हिंदू परिवार, एक ईसाई परिवार और शियाओं के थे। उनका सामान मोहल्ले की सड़कों पर फेंक दिया गया। हिंदू परिवार को पास के एक मंदिर में शरण लेने के लिए मजबूर किया गया, जबकि ईसाई परिवार और शिया बिना किसी आश्रय के रहने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Crisis: क्यों न हो पाकिस्तान कंगाल? इमरान खान ने PM रहते हेलीकॉप्टर की सवारी पर खर्च किए 100 करोड़ रुपए

उन्होंने कहा, "हमने एक अदालत में उनका विरोध करने की कोशिश की, लेकिन छावनी बोर्ड के पास केवल एक न्यायाधीश नवीद अख्तर हैं, जो उनका पक्ष लेते हैं। हमारे पास सभी कागजात थे क्योंकि हम यहां 70 से अधिक वर्षों से रह रहे हैं। उनके पास नहीं है।" हमें नोटिस दिया और अपने घरेलू सामान को बचाने के लिए समय नहीं दिया। हमारे पास परिवार को मंदिर ले जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक पिछले कई दशकों से उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। देश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर सरकार, पुलिस और यहां तक ​​कि न्यायपालिका भी मूकदर्शक बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant