होंडा कार्स अपने वाहनों के दाम 1.2% बढ़ाने पर कर रही है विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

नयी दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया अगले महीने से अपने वाहनों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कच्चे माल की लागत बढ़ने और नए सुरक्षा फीचर्स की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। कंपनी फिलहाल प्रीमियम हैचबैक ब्रियो से लेकर प्रीमियम सेडान अकॉर्ड हाइब्रिड की बिक्री करती है। इन मॉडलों की दिल्ली शोरूम में कीमत 4.73 लाख से 43.21 लाख रुपये है। 

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निदेशक बिक्री तथा विपणन राजेश गोयल ने कहा, ‘‘हम जुलाई से अपने मॉडलों के दाम बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह के दौरान कच्चे माल की लागत बढ़ी है लेकिन इसका बोझ अभी तक कंपनी खुद वहन कर रही है। गोयल ने कहा कि कंपनी अब इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वजह से हमारे वाहनों के दाम 1.2 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: धीमे कारोबार और लोकसभा चुनाव 2019 ने देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर को किया धीमा

इस साल यह दूसरा मौका है जबकि कंपनी अपने वाहनों के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है। कंपनी ने इस साल फरवरी में अपने वाहनों के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की थी। जनवरी में कई अन्य वाहन कंपनियों ने भी अपनी वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी। देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने वाहनों के दाम 10,000 रुपये तक बढ़ाने का ऐलान किया था। 

प्रमुख खबरें

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna