Splendor को टक्कर देने के लिए Honda ला रही है 100cc में किफायती बाइक, जानें इसके बारे में

By अंकित सिंह | Mar 01, 2023

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारतीय बाजार में एक बार फिर से अपना दम दिखाने जा रही है। होंडा की एक्टिवा और साइन पहले से ही भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत कर चुकी हैं। हालांकि, हीरो स्प्लेंडर अभी भी भारतीय दोपहिया वाहनों में राजा है। ऐसे में 110 सीसी सेगमेंट में होंडा नई बाइक लेने जा रही है। हालांकि, 110 सीसी सेगमेंट में होंडा सीडी 110 ड्रीम और होंडा लिवो पहले से ही भारतीय बाजार में उपलब्ध है। लेकिन जापान की एक कंपनी अब उपभोक्ताओं को कम बजट में अच्छी माइलेज वाली बाइक देने के मूड में है। यह बाइक स्प्लेंडर को तो टक्कर देगी। साथ ही साथ ही साथ हीरो एचएफ डीलक्स और टीवीएस एक्सेल 100 से भी मुकाबला करेगी। 

इसे भी पढ़ें: कहानी Hero-Honda के मिलन और अलगाव की, कैसे भारतीय बाजार में दोनों ने हासिल किया बड़ा मुकाम

होंडा की अपकमिंग मोटरसाइकिल के इंजन की बात करें तो इसमें 97.2 सीसी की इंजन होगी। यह 8 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा। यह बाइक 4 स्पीड गियर बॉक्स के साथ होगी। कंपनी का दावा है कि होंडा की नई बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी तथा इसके शुरुआती कीमत 70000 के आसपास रह सकती है। इस सेगमेंट में देखा जाए तो हीरो स्प्लेंडर का ही दबदबा रहा है। हीरो जबरदस्त तरीके से इस रेंज में स्प्लेंडर को भेजती आई है। लेकिन हौंडा अगर अपनी इस बाइक को लॉन्च करती है तो कहीं ना कहीं स्प्लेंडर के लिए चुनौतियां भारतीय बाजार में और भी बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Upcoming Cars: भारतीय सड़कों पर दिखेंगी यह शानदार कारें, डिजाइन के साथ फीचर्स भी है जबरदस्त

कभी हीरो और होंडा एक साथ हुआ करते थे। हालांकि, 2010 में दोनों के बीच अलगाव हो गया। आज दोनों ही कंपनी भारतीय बाजार में जबरदस्त डिमांड में है। दोनों कंपनी को लोगों का प्यार मिल रहा है। सस्ता और बढ़िया माइलेज देने वाली बाइक दोनों ही कंपनी की ओस से निकाली जा रही है। हालांकि, बिक्री के मामले में हीरो आज भी होंडा से आगे है। लेकिन स्कूटर सेगमेंट में होंडा की एक्टिवा अपने आप में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ