Honduras: महिला कारागार में हुए दंगे में 41 कैदियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

तेगुसिगाल्पा। होंडुरास के एक महिला कारागार में मंगलवार को हुए दंगे में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने बताया कि तेगुसिगाल्पा के उत्तर-पश्चिम में करीब 30 50 किलोमीटर पर स्थित तमारा के महिला कारागार में दंगे और हिंसा हुई। अधिकतर महिलाओं की मौत झुलसने के कारण हुई। हालांकि कुछ को गोली लगने की भी खबर है। उन्होंने बताया कि कम से कम सात महिला कैदियों को तेगुसिगाल्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे : व्हाइट हाउस

उनमें से कुछ को गोलियां लगी हैं और कुछ पर चाकू से हमला किया गया। देश की कारागार प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने बताया कि प्रतीत होता है कि कारागारों के अंदर अवैध गतिविधि पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल में उठाए गए कदमों के कारण दंगा शुरू हुआ और मंगलवार की हिंसा को ‘‘हम संगठित अपराध के खिलाफ उठाए गए कदमों की प्रतिक्रिया’’ के तौर पर देख रहे हैं। विलानुएवा ने कहा, ‘‘हम कार्रवाई जारी रखेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।