Honey Singh Birthday: रैप की दुनिया के बेताज बादशाह हैं हनी सिंह, जानिए करियर के पीक पर क्यों छोड़ी थी इंडस्ट्री

By अनन्या मिश्रा | Mar 15, 2025

रैप की दुनिया के बेताज बादशाह यो यो हनी सिंह सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पंजाबी गायकों में से एक हैं। आज यानी की 15 मार्च को हनी सिंह अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह ने यार तेरा सुपरस्टार, लव डोज, ब्लू आइज, अंग्रेजी बीट जैसे कई बेहतरीन गाने दिए हैं। हालांकि हनी सिंह अक्सर विवादों में भी घिरे रहते हैं। हनी सिंह ऐसे रैपर और गायक हैं, जो उनको अन्य से अलग बनाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर यो यो हनी सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

हनी सिंह के पास सुपरहिट ट्रैक और गाने बनाने का ट्रैक रिकॉर्ड है। एक समय पर हनी सिंह अकेले ऐसे गाने बना रहे थे, जिनको 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। युवाओं के बीच रैप का क्रेज पैदा करने का क्रेडिट रैपर हनी सिंह को जाता है। हनी सिंह ने ऐसे रैप सॉन्ग की शुरूआत की, जिसने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा दिया था।

ऐसे की दमदार वापसी

रैपर और गायक हनी सिंह ने अपने मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की। हनी सिंह उन चंद सेलेब्स में से एक हैं, जिनको बाइपोलर डिसऑर्डर है। उनकी बोली लड़खड़ाती है और वह ड्रग्स लेते थे। हालांकि तमाम स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बाद वह अधिक समझदार और मजबूत बन गए हैं। हनी सिंह अब आध्यात्मिक हो गए हैं। वहीं वह लंबी बीमारी के बाद दमदार वापसी कर चुके हैं।

एक जैसे गाने नहीं गाते हनी

अपने शुरुआती करियर के बारे में हनी सिंह कई बार बात कर चुके हैं। रैपर ने अपने करियर में लुंगी डांस, दिल चोरी, ब्रॉउन रंग जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। वह अपने गाने के लिए अलग बीट बनाते हैं। वह कभी भी गाने की बीट या जॉनर को भी रिपीट नहीं करना चाहते हैं। क्योंकि वह हमेशा नया करने की तलाश में रहते हैं। इसको लेकर कई बार उनकी इंडस्ट्री के निर्माता और सितारों से भी मतभेद हो चुका है। क्योंकि एक गाना रिलीज होने के बाद जब वह हिट हो जाता है, तो निर्माता-निर्देशक उनसे वैसा ही दूसरा गाना बनाने के लिए कहते थे। लेकिन हनी सिंह कहते हैं कि वैसा गाना दोबारा नहीं बनाऊंगा।

एक्टिंग में भी किस्मत आजमा चुके हैं हनी सिंह

रैपर हनी सिंह न सिर्फ गानों बल्कि फिल्मों में भी नजर आए हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म मिर्जा द अनटोल्ड स्टोरी में एक्टिंग की थी। इस फिल्म के लिए हनी सिंह को बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा हनी सिंह ने तू मेरा 22 मैं तेरा 22 कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी काम किया है।

प्रमुख खबरें

चाय के कप से ऑक्टोपस तक... Bigg Boss 20 का घर बना अजीबोगरीब सपनों की दुनिया, देखें क्या है खास

Kaushambi Firecracker Factory Blast: फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये हुआ

नेपाल की अंधेरी सुरंग में 9 दिनों तक मौत से जंग... हरे कृष्ण जाप से बची जान, जन्माष्टमी पर मिला संजय साह को नया जीवन!

WhatsApp AI Feature: बिना मैसेज पढ़े ग्रुप चैट की कैसे मिलेगी Summary, समझें आसान Process