लगातार कम हो रही राम रहीम की ''दुलारी'' हनीप्रीत की परेशानी, देशद्रोह की धारा हटने के बाद अब मिली जमानत

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2019

पंचकूला हिंसा मामले में हनीप्रीत को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पंचकुला में हुई हिंसा में दर्ज एफआईआर नम्बर 345 में हनीप्रीत को जमानत दी गई है। बता दें कि हनीप्रती को कोर्ट से दूसरी राहत मिली है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने हनीप्रीत से देश द्रोह की धारा हटाई थी। हनीप्रती की जमानत याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई। जिसके बाद उन्हें जमामत दे दी गई। हनीप्रीत इस समय अंबाला की जेल में बंद हैं।

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकुला में हुए दंगे के बाद पंचकूला में 25 अगस्त, 2017 को भड़के दंगों के मामले में एडिशनल सेशन जज संजय संधीर की कोर्ट में हिंसा भड़काने और देशद्रोह के आरोप लगे थे। लेकिन बीते दिनों राम रहीम की मुंहबोली और पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत को बड़ी राहत मिली थी। पुलिस के कमजोर केस के कारण कोर्ट ने राजद्रोह की धारा हटा दी थी। 

प्रमुख खबरें

America Iran के बीच पिटा पाकिस्तान, अब इजरायल करेगा हमला

भारत को रूस ने दिया तगड़ा ऑफर, LNG पर बंपर छूट देने को तैयार !

Kerala, Assam में Voting संपन्न, बंपर मतदान के बाद बढ़ी सियासी बेचैनी, अब Result का इंतजार

Pakistan पर एक साथ टूट पड़े 4 देशों के लाखों लोग, भारत पर हुआ ऐलान!