हांगकांग पुलिस ने राजद्रोह के आरोप में मजदूर संघ के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

हांगकांग। हांगकांग की पुलिस ने मजदूर संघ के पांच सदस्यों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया और एक अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार चार संपादकों एवं पत्रकारों को जमानत देने से इनकार कर दिया। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह ‘जनरल एसोसिएशन ऑफ हांगकांग स्पीच थैरेपिस्ट्स’ के सदस्य हैं। संगठन ने तीन बाल पुस्तकें प्रकाशित की हैं जिनके बारे में अधिकारियों को संदेह है कि वे राजनीतिक संकट के रूपक हैं। किताबों में ऐसी कहानियां हैं जो भेड़ के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती हैं जिन्हें एक अलग गांव के भेड़ियों से निपटना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा जल्द भारत को सौंपा जाए, बाइडेन प्रशासन ने US कोर्ट में किया अनुरोध

पुलिस ने कहा कि उन्होंने संघ से जुड़ी 1,60,000 हांगकांग डॉलर की संपत्ति भी जब्त की। बृहस्पतिवार को, हांगकांग की अदालत ने अब बंद हो चुके लोकतंत्र समर्थक अखबार एप्पल डेली से चार शीर्ष संपादकों और पत्रकारों को जमानत देने से इनकार कर दिया। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी ताकतों के साथ साजिश रचने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन