हांगकांग प्रदर्शन: पुलिस ने हिंसा मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

हांगकांग। पुलिस अधिकारियों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच रविवार रात हुई हिंसा के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मोंगकोक जिले में रविवार रात को एक बार फिर राजनीतिक हिंसा उस समय हुई, जब पुलिस ने नकाबपोशों के एक छोटे समूह पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें अधिकतर युवा प्रदर्शनकारी थे, जो सड़कों पर चल रहे थे और जिन्होंने दिन में विशाल, शांतिपूर्ण रैली करने के बाद वहां से हटने से मना कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: हांगकांग में प्रदर्शन का सिलसिला फिर शुरू, चीन से जोड़ने वाले रेलवे स्टेशन तक होगा रैली

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से हांगकांग में प्रदर्शन चल रहे हैं। पुलिस के साथ लोगों की कई झड़पें भी हुयी हैं। यह प्रदर्शन एक ऐसे कानून के कारण किया जा रहा है जिसके जरिए लोगों को मुकदमे का सामना करने के लिए चीन भेजे जाने का प्रावधान है।

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट