GT vs LSJ: हुड्डा और बदोनी की पारी हुई बेकार, रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने लखनऊ को हराया

By अंकित सिंह | Mar 28, 2022

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस में लखनऊ सुपरजाइंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। 159 रनों के मेरे लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने उसे 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। एक वक्त गुजरात की टीम लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी। हालांकि राहुल तेवतिया और डेविड मिलर के बीच हुई पार्टनरशिप ने मैच का रुख बदल दिया। गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पहला विकेट चार रन पर ही गिर गया था। दूसरा झटका भी गुजरात को 15 के स्कोर पर लगा। हालांकि हार्दिक पांड्या और मैथ्यू वेड ने एक शानदार पार्टनरशिप की कोशिश की। लखनऊ की ओर से दुशमंता चमिरा ने दो विकेट चटकाए जबकि आवेश खान, कुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा के खाते में भी एक-एक विकेट गए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 158 रन बनाये। लखनऊ के लिए दीपक हुड्डा ने 55 और आयुष बदोनी ने 54 रन बनाये। आयुष बदोनी (54) और दीपक हुड्डा (55) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 87 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत लखनऊने गुजरात के खिलाफ छह विकेट पर 158 रन बनाये थे। लखनऊ की टीम ने पांचवें ओवर में 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद बदोनी और हुड्डा ने शानदार साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। मोहम्मद शमी गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा