डॉक्टर कफील की रिहाई पर बोले अखिलेश, उम्मीद है आजम खान को भी मिलेगा इंसाफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2020

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद डॉक्टर कफील खान की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हीं की तरह झूठे मुकदमों में फंसाए गए वरिष्ठ सपा नेता आजम खां को भी जल्द इंसाफ मिलेगा। अखिलेश ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के आदेश का देश-प्रदेश के हम सभी इंसाफ़ पसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है। उम्मीद है झूठे मुक़दमों में फंसाये गये आज़म खान जी को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा। उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारियों का अन्याय तथा अत्याचार हमेशा नहीं चलता। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला