उम्मीद है जम्मू-कश्मीर फिर से पूर्ण राज्य बनेगा: उमर अब्दुल्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कश्मीर के लिए पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप देखें तो माता (वैष्णो देवी) के आशीर्वाद से सिन्हा को पदोन्नति मिली है और मुझे पदावनति। मैं पहले एक राज्य का मुख्यमंत्री था और अब मैं केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं। हालांकि, मेरा मानना ​​है कि इसे ठीक करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.... आपके कार्यकाल में ही जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा मिलेगा।’’ अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पूर्ववर्ती राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों में पुनर्गठित किया गया था।

अब्दुल्ला ने कहा कि कई लोगों ने कश्मीर में ट्रेन चलने का सपना देखा था। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर को रेल से जोड़ने का सपना तो अंग्रेजों ने भी देखा था, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। उनकी योजना झेलम के किनारे उरी से रेल लाकर देश से जोड़ने की थी। जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वह आपके (मोदी) हाथों हुआ और कश्मीर देश के बाकी हिस्सों से जुड़ गया।’’

अब्दुल्ला ने कश्मीर तक ट्रेन को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को धन्यवाद नहीं दूंगा तो यह बहुत बड़ी भूल होगी। यह परियोजना निस्संदेह 1983-84 में शुरू हुई थी... लेकिन यह तभी पूरी हुई जब वाजपेयी ने इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित किया और बजट में प्रावधान किया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है