उम्मीद है ममता सरकार बीरभूम हिसा के दोषियों को जरूर सजा दिलवाएगी: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा पर बुधवार को दुख प्रकट किया और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार दोषियों को जरूर सजा दिलाएगी। कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल में नवनिर्मित विप्लवी भारत दीर्घा का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को आश्वस्त किया कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने में जो भी मदद वह चाहेगी, केंद्र सरकार उसे मुहैया कराएगी। बीरभूम जिले में मंगलवार को हुई हिंसा की घटना का उल्लेख करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस हिंसक वारदात पर दुख व्यक्त करता हूं... अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: अकेले अपने दम पर मैच का पास पलट देने वाले रविंद्र जडेजा ICC रैंकिंग में बनें 1 नंबर आलराउंडर

इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय संस्कृमति मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार तड़के करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा दिए जाने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जल कर मौत हो गयी। यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के नेता भादू शेख की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई।

भारतीय जनता पार्टी ने इस हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थित ‘‘गुंडों’’ को जिम्मेदार ठहराया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बीरभूम जिले में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध हों। इस हिंसा की घटना के सिलसिले में अब तक कम से कम 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder | कुंडली के 27 गुण भी नहीं टाल सके त्रासदी! सिया गोयल ने परिवार से कहा- चेतन से रिश्ता खत्म, पीठ पीछे रची केतन की हत्या की साजिश

यूरोप में जानलेवा गर्मी की लहर के कारण स्पेन और फ्रांस में 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत, बिजली कटौती और पानी की किल्लत से लोग परेशान

Uddhav गुट में भगदड़ के बाद घर में घमासान, Sanjay Raut बोले- Leadership पर आत्म-मंथन जरूरी

भारत की कूटनीतिक जीत! US ने Russia से लिंक पर 4 भारतीय कंपनियों से हटाए Sanctions