उम्मीद है कि अब कोई नहीं पूछेगा कि क्या विराट फॉर्म में हैं: Rajkumar Sharma

By Prabhasakshi News Desk | Feb 24, 2025

दुबई । चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की साहसिक पारी से बेहद खुश और राहत महसूस कर रहे उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज की फॉर्म पर अब सवाल उठने बंद हो जाएंगे। कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए वनडे में अपना 51वां शतक जमाया, जिससे भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर छह विकेट से जीत हासिल करके चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

शर्मा ने कहा, ‘‘वह पिछले कई वर्षों से ऐसा कर रहा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने देश के लिए सबसे अधिक मैच जीते हैं।’’ कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। शर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘वनडे में 51वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 82वां शतक लगाने के अलावा उसने वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। यह बड़ी उपलब्धि है। मुझे उसे पर गर्व है कि उसने पूरे देश का गौरव बढ़ाया। हम सब बहुत खुश हैं कि उसने देश को जश्न मनाने का मौका दिया।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा