By अभिनय आकाश | Dec 01, 2025
यूक्रेन और अमेरिका के अधिकारियों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए वाशिंगटन समर्थित शांति योजना के तहत कीव के लिए विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी बनाने के उद्देश्य से बातचीत की। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जिन्होंने कीव की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख रुस्तम उमरोव के नेतृत्व में एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चर्चाएँ उत्पादक रहीं, लेकिन अभी और काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा kf यह नाजुक है। यह जटिल है। यह वार्ता अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में हुई और इसमें विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल हुए। विटकॉफ सोमवार को मास्को के लिए रवाना होंगे, जहाँ इस सप्ताह उनके रूसी समकक्षों से वार्ता करने की उम्मीद है।
रुबियो ने कहा कि अमेरिका रूसी अधिकारियों के साथ अलग-अलग स्तरों पर संपर्क में है और "उनके विचारों को भी अच्छी तरह समझता है। यह वार्ता रुबियो और यूक्रेनी वार्ताकारों द्वारा स्विट्जरलैंड के जिनेवा में ट्रम्प की शांति योजना को संशोधित करने के लिए की गई बैठक के एक हफ़्ते बाद हुई, जिसकी शुरुआत में रूस की इच्छा सूची के रूप में आलोचना की गई थी।