प्रह्लाद पटेल ने जताई उम्मीद, कहा- योग दिवस पर मेरे साथ एक करोड़ लोग करेंगे सूर्य नमस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उनके साथ सूर्य नमस्कार करने में एक करोड़ लोग शामिल होंगे। कोविड-19 महामारी के कारण इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। दुनिया भर में योग दिवस का आयोजन 2015 से हर साल 21 जून को किया जाता रहा है। पहली बार इसका आयोजन डिजिटल होगा। इस साल योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है और लोग 21 जून को सुबह सात बजे इसमें डिजिटल माध्यम से भाग ले सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे नीदरलैंड के रक्षा मंत्री 

पटेल ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2020 पर मेरे साथ सूर्य नमस्कार करने के लिए करीब एक करोड़ लोग जुड़ेंगे।’’ इस बीच संस्कृति मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय का समर्थन करने के लिए भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरू में योगाभ्यास करेंगे और उनके साथ फिटनेस विशेषज्ञ सपना व्यास भी होंगी।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट