Horoscope 01 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

By प्रभासाक्षी टीम | Feb 01, 2026

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

सहज ही बनें कामों से खुशी मिलेगी। महत्वपूर्ण काम स्थगित रखें। प्राथमिकता देकर जरूरी काम निपटा लें। विशेष परीक्षा में सफलता के योग है।

वृष

लोग आपके विवेक की तारीफ करेंगे। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ- मान प्रतिष्ठा भी। कई समस्याओं से मुक्ति, सम्मान भी होगा।

मिथुन

कई नई पुरानी चिंताओं से घिरे रहेंगे। मनोरंजन और संतान संबंधी कार्यों में सफलता। क्रोध और परेशानी आपके लिए है। कार्य निबटाने में संघर्ष अधिक होगा।

कर्क

रूके हुए धन की प्राप्ति पर खुशी होगी। बिजनेस पार्टनर से सुलह समझौता होगा। अच्छे परिणाम देने वाला दिन है। कर्तव्यपूर्ति से गौरवानुभूति होगी।

सिंह

परिश्रम रंग लाएगा, सब प्रकार से लाभ। आर्थिक समृद्धि के लिए अच्छा दिन है। वाहन कष्ट और अन्य कार्यों में रूकावट भी। गुप्त प्रेम संबंध/अन्य राज उजागर हो सकते हैं।

कन्या

अप्रिय अतिथियों के साथ समय नष्ट होगा। अचानक और अप्रत्याशित लाभ। विषम परिस्थितियां खर्च बढ़ायेंगी। कलह और अपव्यय कराने वाला दिन है।

तुला

संतोषमय जीवन, सुखमय दिन। पूंजी निवेश करेंगे और सत्कार्य भी। परिवार में अशांति और कलह का वातारण। चिंताएं दूर होगी, काम में मन लगेगा।

वृश्चिक 

अधिकारियों से उलझना ठीक नहीं रहेगा। विवाद करने व बढ़ाने के लिए काम करें। विशेष कार्य के लिए कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। शुभ अवसरों में दावत का आनंद लेंगे।

धनु

संतान सुख, ज्ञान विज्ञान में प्रगति। शुभाशुभ फलों की प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में कठिन प्रतिस्पर्धा, सम्मान। बच्चों का आर्थिक भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

मकर 

आर्थिक मामले विचलित कर सकते हैं। अस्थिर और डांवाडोल स्थिति रहेगी। सुखद वातावरण- व्यावसायिक प्रगति भी। लाभकारी यात्राओं होंगी।

कुंभ

परिवार के गुरुजनों का आर्शीवाद मिलेगा। अप्रिय घटना घट सकती है। व्यवहार में सावधानी-झूठा आरोप संभव। पति-पत्नी में तू-तू मैं-मैं संभव है।

मीन

धन प्राप्ति के तरीकों में/साधनों में बदलाव। प्रतिष्ठा एवं प्रभाव में वृद्धि। पारिवारिक और मानसिक स्थिति सामान्य हो जायेगी। कुछ नई बातें सीखने, करने की मिलेगी।

प्रमुख खबरें

अब भारत भी करेगा युद्ध? चीन-पाकिस्तान की उड़ी नींद! 6th Gen Fighter Jets की दौड़ में शामिल होने की तैयारी

Pakistan-Afghanistan Ceasefire | ईद-उल-फितर पर बंदूकें शांत! सऊदी और तुर्किये की मध्यस्थता के बाद पाक-अफगान युद्धविराम की घोषणा

Donald Trump Last Warning! ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो... क्या मध्य पूर्व महाविनाश की कगार पर है?

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का अलर्ट! भारत-पाकिस्तान तनाव और परमाणु संघर्ष का बढ़ता साया