Horoscope 08 October 2025 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

By प्रभासाक्षी टीम | Oct 08, 2025

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।


मेष 

अपने कार्यों से आत्मसंतोष मिलेगा। परमार्थ के कामों में रूचि बढ़ेगी। आवश्यक काम दोपहर से पहले निपटा लें, तत विवाद संभव। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में व्यस्तता।


वृष

गुरुजनों से मार्गदर्शन और लाभ दोनों मिलेंगे। अनेक काम एक साथ न करें- हानि होगी। कोई विशेष योजना साकारता की ओर बढ़ेगी। पदोन्नति के योग, व्यवहार में सतर्कता की सलाह।


मिथुन

मित्रों और सहयोगियों से लाभ। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। सांसारिक सुख सुविधाएं बढ़ेगी। काम अधूरे रहने के कारण पश्चाताप।


कर्क

उच्चाधिकारी और सम्पर्क लाभप्रद होंगे। प्रियजनों से विवाद और कलह संभव है। कई प्रकार की रूकावटों का सामना। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।


सिंह

उच्चाधिकारी आपको मनचाही पोस्टिंग दे सकते हैं। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। कलहपूर्ण वातावरण, घर व्यवसाय में हानि। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।


कन्या

विद्यर्थियों के लिए दिन उत्तम सिद्ध होगा। अनावश्यक तनावग्रस्त रहेंगे। बच्चों को सुख-सुविधाएं देने की चिंता रहेगी। आगे बढ़ें- तीर निशाने पर ही लगेगा।


तुला

मन शांत रहेगा, धैर्य सफलता की कुंजी है। मध्यस्थ के रूप में सम्मान प्राप्त होगा। बच्चों का आर्थिक भविष्य सुनिश्चित करेंगे। अभीष्ट धन लाभ न होने से खिन्नता।


वृश्चिक 

योजनाएं मूर्त रूप लेगी, मन प्रसन्न होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से निकटता बनेगी। परिवार में शुभ एवं मंगल कार्य होंगे। येन केन प्रकारेण- इज्जत बचाने में सफल रहेंगे।


धनु

पूंजी निवेश करने से बचें, दुविधाग्रस्त रहेंगे। दोपहर तक संघर्ष अधिक रहेगा। अधिकार क्षेत्र व्यापक होगा, धनागम भी। भविष्य के लिए लाभदायक कोई सौदा होगा।


मकर 

सरकारी समस्या विशेषकर टैक्स की हल हो जाएगी। स्वयं के कार्यकलाप ही बनता काम बिगाड़ देंगे। डूबा धन मिलेगा, उन्नति के अवसर भी। परिस्थिति अनुकूलता की ओर बढ़ेगी।


कुंभ

पिता तुल्य लोगों से आर्शीवाद मिलेगा। न्यायालय में विजय मिलेगी। मानसिक स्थिति में सुधार, काम निबटेंगे। परिवार और रोजगार दोनों की समस्याएं सुलझेगी।


मीन

दोपहर बाद आचरण संयमित रखें। अधिकारियों और अधिनस्थों से न टकराएं। व्यवसाय में लाभ, नौकरी में उन्नति। दिन भर सफलताओं के योग, भाग्य प्रबल।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Modi Putin ने मिलकर बनाई नई रणनीति, पूरी दुनिया पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, Trump समेत कई नेताओं की उड़ी नींद

Home Loan, Car Loan, Personal Loan, Business Loan होंगे सस्ते, RBI ने देशवासियों को दी बड़ी सौगात

सोनिया गांधी पर मतदाता सूची मामले में नई याचिका, 9 दिसंबर को सुनवाई

कब से सामान्य होगी इंडिगो की उड़ानें? CEO का आया बयान, कल भी हो सकती है परेशानी