गुजरात के पावागढ़ मंदिर में भीषण हादसा, रोपवे का तार टूटने से 6 की मौत

By अंकित सिंह | Sep 06, 2025

गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी मंदिर में रोपवे के लिए निर्माण सामग्री ले जा रही एक ट्रॉली के टूट जाने से शनिवार को छह लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय घटित हुई जब कार्गो रोपवे का केबल तार टूट गया, जिससे ट्रॉली नीचे गिर गई। पंचमहल के डीएसपी हर्ष दुधात ने बताया कि पावागढ़ में रोपवे के लिए निर्माण सामग्री ले जा रही एक ट्रॉली के टूट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव एवं राहत अभियान चला रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए सांसदों का रात्रिभोज रद्द, जानें क्या है कारण


लगभग 800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस मंदिर तक लगभग 2,000 सीढ़ियाँ चढ़कर या केबल कार के ज़रिए पहुँचा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण जनता के लिए बनाया गया रोपवे सुबह से ही बंद था। चांपानेर से तीन चरणों में उभरी पावागढ़ पहाड़ी, 1,471 फीट की ऊँचाई पर एक पठार है। इसके शिखर पर देवी काली को समर्पित एक विशाल मंदिर है, जहाँ सालाना लगभग 25 लाख पर्यटक आते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: वैष्णो देवी दर्शन का इंतजार, 12 दिन से ठप यात्रा ने बढ़ाई भक्तों की चिंता, 8-9 सितंबर को तूफान का अलर्ट


वहीं, गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार देर रात एक राजमार्ग पर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पलट जाने से इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जसदन तालुका के जंगवाड गांव के पास देर रात करीब डेढ़ बजे हुई, छात्रों का एक समूह दीव जा रहा था। अटकोट पुलिस थाने के निरीक्षक आर एस सकारिया ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेश कोडावती (19), मोती हर्षा (17) और अफरीद सैयद (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी आंध्र प्रदेश से थे। 

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील