Jammu and Kashmir में बाढ़ का रौद्र रूप! रोंगटे खड़े कर देंगे तबाही के वायरल वीडियो

By एकता | Aug 16, 2025

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड जिले में हुई भयानक त्रासदी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। ये वीडियो उस भयावह पल को दिखाते हैं जब चिशोती गांव में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ ने सब कुछ तबाह कर दिया।

तबाही का क्लोज-अप व्यू

एक और वायरल वीडियो, जो एक क्लोज-अप एंगल से शूट किया गया है, बाढ की भयावहता को और भी करीब से दिखाता है। इसमें पानी का तेज बहाव, जो किसी नदी की तरह दिख रहा है, घरों को उखाडता और रास्ते में आने वाले बडे-बडे पेडों को जड से हटाता हुआ दिख रहा है। ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने अपना सबसे विकराल रूप ले लिया हो।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में राहत और बचाव कार्य तीसरे दिन भी जारी, अब तक 60 की मौत, प्रभावितों से मिले CM

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस त्रासदी में कम से कम 60 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पीटीआई की रिपोर्ट में 75 लोगों के लापता होने की सूचना दी गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि सैकडों लोग मलबे और पत्थरों के नीचे दबे हो सकते हैं। मृतकों में CISF के दो जवान और स्थानीय पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) भी शामिल हैं।

वीडियो में दिखाई गई तबाही के बाद से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक टीमों ने मलबे के नीचे से 167 लोगों को निकाला है, जिनमें से 38 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार