हिमाचल प्रदेश में में भीषण सड़क हादसा, 150 फुट गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

By रेनू तिवारी | Jul 13, 2026

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नाहन-कुमारहट्टी-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। राजगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक वी. सी. नेगी ने हादसे में तीन लोगों की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की। मृतकों की पहचान सिरमौर निवासी रीना शर्मा (48), अधिकारी जैतली (65), तथा उर्मिल जैतली (60) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय अधिकारी जैतली कार चला रहे थे। उनका बेटा यशस्वी जैतली (33) गंभीर रूप से घायल है और नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Lord's में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

इकलौता बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा

इस हादसे में अधिकारी जैतली का 33 वर्षीय बेटा यशस्वी जैतली गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तुरंत नाहन स्थित डॉ. वाई. एस. परमार मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश बना निवेशकों की पसंद, मिले 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव: Yogi Adityanath

MOSPI अप्रैल 2027 से ASUSE सर्वे करेगा, महिला उद्यमियों की चुनौतियों पर होंगे नए सवाल

Jasprit Bumrah और Rishabh Pant न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मैच में उतर सकते हैं

Kota में दो कोचिंग छात्रों की मौत, JEE अभ्यर्थी ने लगाया फंदा तो NEET छात्र की इलाज के दौरान गई जान