Pakistan News । पंजाब प्रांत में भीषण सड़क दुर्घटना, 18 लोगों ने गंवाई जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2023

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक राजमार्ग पर रविवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी तथा 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कराची से 40 यात्रियों को लेकर इस्लामाबाद जा रही बस सुबह करीब साढ़े चार बजे फैसलाबाद राजमार्ग (मोटरवे) के पिंडी भट्टियां क्षेत्र में एक वैन से टकरा गई। मोटरवे पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) सुल्तान ख्वाजा ने कहा, ‘‘मोटरवे के पिंडी भट्टियां क्षेत्र में बस ने एक खड़ी वैन में टक्कर मार दी जो ईंधन टैंक ले जा ही थी। बस ने उसे पीछे से टक्कर मारी और दोनों वाहनों में फौरन आग लग गयी जिससे कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गयी।’’

इसे भी पढ़ें: North Ukraine में रूस ने किया मिलाइल हमला, सात लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि अगर वैन में ईंधन टैंक नहीं होता तो दोनों वाहनों में आग नहीं लगती। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त डीएनए जांच के जरिए की जाएगी जिसके बाद शव उनके परिवार को सौंपे जाएंगे। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है और संबंधित प्राधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव