J&K के लिए बागवानी क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि बागवानी क्षेत्र में अपार विकास की संभावनायें हैं और केन्द्र शासित प्रशासन इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए संभावनाओं का दोहन करने के हरसंभव प्रयास कर रहा है। सिन्हा ने कहा कि बागवानी अपनी विशिष्ट कृषि-जलवायु विविधता के कारण जम्मू-कश्मीर के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है, जो इसे विविध खेती के लिए आदर्श बनाता है। उन्होंने कहा, “बागवानी क्षेत्र में वृद्धि की विपुल संभावनायें है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मनोज सिन्हा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में 25,000 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश का है प्रस्ताव 

उन्होंने कहा, ‘‘एमआईएस, सेब उत्पादकों के लिए एक बड़ी राहत है। यह किसी भी प्रतिकूल स्थिति में एक व्यापक बीमा कवच प्रदान करेगी, इस प्रकार सेब किसानों की आय को स्थिर करने में मदद करेगा।’’ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी सहकारी संस्था नाफेड को 2,500 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी का उपयोग करने की अनुमति दी है। सिन्हा ने कहा कि इस अभियान में होने वाले किसी भी नुकसान को केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के बीच बराबर-बराबर साझा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर