मेजबान फ्रांस ने दक्षिण कोरिया को हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल में की जीत की शानदार शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

पेरिस। मेजबान फ्रांस ने महिला विश्व कप फुटबॉल के पहले मैच में शुक्रवार को यहां वेंडी रेनार्ड के दो गोल की मदद से दक्षिण कोरिया को 4-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस मैच को देखने के लिये 45,261 दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे लेकिन इसका फ्रांसीसी टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं दिखा। खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल फ्रांस ने कोरियाई टीम पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। 

इयुगेनी लि सोमेर ने उसे नौवें में ही बढ़त दिलायी तथा टूर्नामेंट में सबसे ऊंचे कद की खिलाड़ी रेनार्ड (35वें और पहले हाफ के इंजुरी टाइम) ने इसके बाद मध्यांतर से पहले दो गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कप्तान एमेनडाइन हेनरी (85वें मिनट) ने ग्रुप ए के इस पूरे मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन किया तथा टीम की तरफ से आखिरी गोल दागा। 

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में Diabetes और हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ा, 40 के बाद जोखिम अधिक

Poonch में सुरक्षाबलों का Search Operation, मेंढर में संदिग्ध हलचल के बाद कार्रवाई

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर

Khudiram Bose को Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, त्याग को बताया राष्ट्र प्रेरणा