नोएडा में सिलेंडर से रसोई गैस लीक होने के कारण मकान में आग लगी, पांच लोग झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2025

नोएडा के भंगेल गांव में शुक्रवार रात सिलेंडर से रसोई गैस लीक होने के कारण एक मकान में आग लग जाने से एक परिवार के पांच लोग झुलस गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मकान में किराए पर रह रहा परिवार भोजन बना रहा था तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और समय रहते रिसाव का पता न चल पाने के कारण अचानक आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण हरिमोहन व्यास (55), उसकी पत्नी राजकुमारी (50) और उसके तीन बेटे सचिन (25), शिवम (22) एवं हिमांशु (19) झुलस गए।

चौबे ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है और बताया गया है कि सभी की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

प्रमुख खबरें

Beauty Trends 2025: ग्लोइंग स्किन से सिंपल हेयरस्टाइल, 2025 के इन 5 टॉप ब्यूटी ट्रेंड्स से पाएं परफेक्ट लुक

फॉर्म में नहीं हैं सूर्या-गिल, फिर भी अभिषेक शर्मा बोले- ये ही बनाएंगे भारत को विश्व कप विजेता

हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प

ओडिशा में राजनीतिक झड़प: बीजद कार्यकर्ताओं ने डीजीपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया