IAF Aircraft ने गलती से गिरा दिया Aerial Store, Madhya Pradesh के Shivpuri में एक मकान पूरी तरह ध्वस्त

By नीरज कुमार दुबे | Apr 26, 2025

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के एक विमान से गिरी धातु की भारी वस्तु से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना ने बताया कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘आईएएफ को शिवपुरी के पास जमीन पर संपत्ति को हुए नुकसान पर खेद है। आज एक गैर-विस्फोटक ‘एरियल स्टोर’ को अनजाने में उसके विमान से गिरा दिया गया था। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।’’ उधर, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे मनोज सागर नाम के एक व्यक्ति के मकान की छत पर एक अज्ञात भारी वस्तु आ गिरी। अधिकारियों के मुताबिक, मकान के दो कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और मलबा पास में खड़ी कार पर गिर गया। उन्होंने बताया कि पेशे से शिक्षक सागर अपने बच्चों के साथ घर के अंदर खाना खा रहे थे और उनकी पत्नी रसोई में थीं कि तभी तेज धमाके के साथ छत टूट गयी और आंगन में आठ से 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि तेज धमाके के कारण आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया।

इसे भी पढ़ें: IAF Exercise | नौसेना द्वारा INS सूरत से मिसाइल परीक्षण, वायुसेना ने किया 'आक्रमण अभ्यास', पाकिस्तान से तनाव के बीच कश्मीर से लेकर अरब सागर तक हलचल

हालांकि, पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत शर्मा ने वायुसेना के बयान से पहले बताया था कि वस्तु कहां से आई, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने बताया कि वस्तु ‘बेहद ठोस’ लग रही है और इस पर जले के निशान हैं। शर्मा ने बताया था, 'ग्वालियर वायुसेना ठिकाने से संपर्क किया गया है और वहां से विशेषज्ञों की टीम आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि यह वस्तु क्या है और कहां से गिरी।'

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?