Russia-Ukraine War: प्रतिनिधि सभा ने यूक्रेन के लिए 13.6 अरब डॉलर की मदद को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

वाशिंगटन।अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 1,500 अरब डॉलर के वित्तपोषण संघीय एजेंसियां विधेयक के तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों को 13.6 अरब डॉलर की सहायता मुहैया कराने की खातिर बुधवार को व्यापक खर्च विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे पहले, डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष सांसदों को कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए नई निधियों को शामिल करने की अपनी योजना को अचानक त्यागना पड़ा। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कई घरेलू पहलों के लिए निधि हासिल की, रिपब्लिकन पार्टी ने विधेयक के जरिए रक्षा खर्च को बढ़ावा दिया और रूस के आक्रमण का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन को धन मुहैया कराने संबंधी मंजूरी में दोनों पार्टियों का योगदान रहा। इस मदद को इस सप्ताह के अंत तक या इससे थोड़ा और समय बाद सीनेट की मंजूरी मिल जाने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: सेवा इंटरनेशनल ने यूक्रेन से 467 अफ्रीकी छात्रों को बाहर निकाला, नाइजीरिया के मंत्री ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद

डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन सांसदों का पुख्ता समर्थन मिलने से यह राशि 13.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई। व्हाइट हाउस में बाइडन ने कहा, ‘‘ हम उनका (यूक्रेन का) अत्याचार, दमन, हिंसा की कार्रवाई के खिलाफ समर्थन करने जा रहे हैं।” पेलोसी ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बुधवार को 45 मिनट बात की और इस बातचीत के दौरान उन्होंने यूक्रेन के लिए आवश्यक हथियारों और अन्य सहायता को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दोनों ने ‘‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा मानवता के खिलाफ किए जा रहे अपराधों’’ पर भी चर्चा की।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच