नैंसी पेलोसी का बयान, कहा- ट्रंप ने तत्काल ‘इस्तीफा' नहीं दिया तो लाया जाएगा महाभियोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

वाशिंगटन। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भीड़ को कैपिटल इमारत में घुसने के लिए भड़काने के मामले में ‘तत्काल’ इस्तीफा नहीं देते हैं तो सदन उन्हें हटाने के लिए महाभियोग लाने संबंधी प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ेगी। तीन नवंबर को आयोजित चुनाव में ट्रंप की हार के बाद जो बाइडन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। पेलोसी और डेमोक्रेट नेता यह मानते हैं कि बुधवार को कैपिटल बिल्डिंग (संसद) में ट्रंप के समर्थकों के घुसने की घटना के बाद ट्रंप को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

सांसद कइयालीई कहेले ने कहा कि वह ट्रंप को राष्ट्रपति पद से हटाने का पूरी तरह समर्थन करते हैं, चाहे वह 25 वां संशोधन के इस्तेमाल के जरिए हो या उनके खिलाफ महाभियोग का चौथा अनुच्छेद लाना हो। उन्होंने कहा कि ट्रंप के व्हाइट हाउस में बने रहने से अमेरिका को असुरक्षा है। विदेशी मामलों पर हाउस कमेटी के अध्यक्ष सांसद ग्रेगरी मीक्स ने कमेटी के डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा ट्रंप पर महाभियोग चलाने की मांग का नेतृत्व किया। पेलोसी को लिखे पत्र में सांसदों ने कहा है कि लोकतंत्र के मामले में अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की स्थिति और कानून के शासन को बहाल करने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना बेहद जरूरी है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान, 12 भाषाओं में 160 से ज्यादा कमेंटेटर की आवाज

Delhi NCR की हवा होगी साफ? Dust Pollution रोकने के लिए CAQM ने बनाया नया मास्टर प्लान

IPL 2026 Live Streaming: किस चैनल पर लाइव देख सकेंगे आईपीएल 2026 के मैच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स

ट्रंप ने अचानक घुमाई गर्दन, फिर हुआ भारत पर सबसे बड़ा ऐलान