ट्रंप ने अचानक घुमाई गर्दन, फिर हुआ भारत पर सबसे बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Mar 27, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गर्दन घुमाकर एक ऐसा ऐलान कर दिया जिसे सुनकर भारत तो खुश हो जाएगा लेकिन पाकिस्तान में भयंकर दंगे शुरू हो सकते हैं। गर्दन घुमाकर डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के बारे में जो कहा है उसे सुनकर पाकिस्तान के लोग भी अपने ही देश को दलाल देश बोल रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आसपास बैठे लोगों से पूछा कि क्या मैं एक सच दुनिया को बता सकता हूं। बैठे हुए लोगों ने कहा कि आपको कौन रोक सकता है? इसके बाद जो हुआ उसने तहलका मचा दिया। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी बीच ट्रंप ने अपने सलाहकार स्टीव विटकॉफ से कहा कि मुझे अभी-अभी जो पता चला है क्या मैं वह दुनिया को बता दूं। इतना सुनते ही स्टीव विटकॉफ ने कहा कि आप तो कुछ भी कर सकते हैं। बता दीजिए। कैन आई रिवील द प्रेसिडेंट। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान मेरे आगे गिड़गिड़ा रहा है। ईरान ने मुझे एक तोहफा भेजा है। 

इसे भी पढ़ें: ईरानी विदेश मंत्री अराघची और स्पीकर ग़ालिबफ़ को मारने वाला था इजरायल, पाकिस्तान को लगी इसकी खबर और फिर...

पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम ₹300 प्रति लीटर से ज्यादा हो गए हैं। लोगों को घर में बैठने के लिए बोला जा चुका है। पूरे देश में तबाही जैसे हालात हैं। ऐसी घड़ी में पाकिस्तान ईरान से खुद तेल लेने की जगह ईरान का तेल अमेरिका तक सप्लाई कर रहा है। यह तो पाकिस्तान की जनता के साथ भी धोखा है। पाकिस्तान के लोग अपनी ही सरकार से पूछ रहे हैं कि हमारा तेल अमेरिका को क्यों भेजा जा रहा है? अब तो बलूचिस्तान के लोग भी बोल रहे हैं कि ईरान और पाकिस्तान दोनों मिले हुए हैं। अमेरिका और इज़राइल का अगला टारगेट पाकिस्तान ही होगा। मजे की बात यह है कि पाकिस्तान की दलाली के बारे में दुनिया को बताने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के ऊपर एक बहुत बड़ा बयान दे दिया। ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ हमारा अद्भुत रिश्ता है। यह रिश्ता भविष्य में और मजबूत होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मैं ऐसे लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं। ऐसी बात दुनिया के ज्यादातर नेताओं में नहीं है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay