Amritpal Singh: कैसे फरार हुआ अमृतपाल सिंह, सामने आया CCTV फुटेज, ब्रेजा कार भी बरामद

By अंकित सिंह | Mar 21, 2023

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पूरे पंजाब में लगातार बड़े स्तर पर उसके खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। अमृतपाल के करीबियों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अभी भी अमृतपाल फरार है। पंजाब में कई जगहों पर लगातार इंटरनेट सेवाएं बंद चल रही हैं। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि आखिर अमृतपाल पुलिस को आसानी से चकमा देने में कैसे कामयाब हो गया? कोर्ट में भी यही सवाल पूछा गया। पंजाब पुलिस की ओर से इस को लेकर पूरी जानकारी कोर्ट को दी गई है। हलफनामे में बताया गया है कि अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए 18 मार्च से ऑपरेशन शुरू किया गया था। वह अपने काफिले के साथ मर्सिडीज गाड़ी में मौजूद था। उसके काफिले को पुलिस ने रोका। लेकिन अमृतपाल ने अपनी गाड़ी को तुरंत बढ़वा दिया।

 

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA लगाया गया


हलफनामे में यह भी बताया गया है कि 4 गाड़ियों ने बैरिकेड तोड़ा और फरार हो गई। उसके साथियों ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई थी। हालांकि, उसका पीछा भी किया गया। बाद में बात दूसरी गाड़ी में सवार हो गया। उसने अपनी राइफल भी हवा में लड़ाई थी। वह आखिर में ब्रेजा गाड़ी पर सवार हुआ था। पुलिस ने उस गाड़ी को बरामद कर लिया है। पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्हें चार लोगों ने मदद की। उन्होंने कहा कि उसकी मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। 

 

इसे भी पढ़ें: Punjab के कानून व्यवस्था पर बोले केजरीवाल, हमारी किसी से सेटिंग नहीं, ईमानदारी से काम कर रही मान सरकार


सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। उनके खिलाफ 18 मार्च को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है। लोगों को शक है, लेकिन मुख्य आरोपी (अमृतपाल सिंह) अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। जैसे ही गिरफ्तारी होगी, हम आपको सूचित करेंगे। वहीं, पंजाब सरकार ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को बताया कि अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के प्रावधान लगाए गए हें। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में ऋषिकेश के निकट पिता और पुत्र गंगा में डूबे, शव की तलाश जारी

Uma Bharti Birthday: उमा भारती ने एमपी में जमाई थीं भाजपा की जड़ें, ऐसे बनी थीं प्रदेश की पहली महिला CM

Share Market| शेयर बाजार की हुई शानदार शुरुआत, खुलते ही निफ्टी ने रचा इतिहास

Rajasthan: ग्राम विकास अधिकारी डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार