Health Tips: एक्सरसाइज के बाद कच्चा पनीर खाना कितना फायदेमंद, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

By अनन्या मिश्रा | Jul 24, 2023

फिटनेस फ्रीक और एक्सरसाइज करने वाले लोगों के मन में डाइट और फ‍िटनेस से जुड़े कई सवाल घूमते रहते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या एक्सरसाइज के बाद पनीर खाया जा सकता है। लेकिन उससे पहले आपका यह जानना जरूरी है कि एक्‍सरसाइज के बाद लोगों को पनीर खाना क्यों पसंद है। बता दें कि पनीर में अमीनो एसिड पाया जाता है। जिससे मसल्स को ग्रोथ करने और रिपेयर होने में सहायता मिलती है।

इसे भी पढ़ें: Pineapple Benefits: करना है वेट लॉस तो जरूर खाएं पाइनएप्पल

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल है कि क्या आप एक्सरसाइज के बाद पनीर का सेवन कर सकते हैं, तो बता दें कि पोस्ट-वर्कआउट मील के तौर पर आप पनीर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन एक्सरसाइज के फौरन बाद पनीर खाने से बचना चाहिए। पनीर खाने और एक्सरसाइज के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतर होना चाहिए। अगर आप एक्सरसाइज के फौरन बाद पनीर का सेवन करते हैं। तो यह ठीक से पच नहीं पाएगा। क्योंकि एक्सरसाइज के समय ब्लड फ्लो मसल्स की ओर रुख करता है।

एक्सरसाइज के दौरान मसल्स को ज्यादा ऑक्सीजन और एनर्जी की जरूरत होती है। वहीं एक्सरसाइज करने के बाद मसल्स को रिपेयर करने के लिए ब्लड फ्लो मसल्स पर फोकस करता है। वहीं कम से कम 1 घंटे का समय ब्‍लड सर्कुलेशन को सामान्‍य होने में लगता है। ऐसे में आप अगर एक्सरसाइज के फौरन बाद पनीर का सेवन करते हैं, तो ब्लड फ्लो और पाचन-तंत्र के बीच सही से तालमेल नहीं बैठेगा। इससे आपको अपच व गैस की समस्या भी हो सकती है। 

एक्सरसाइज के बाद पनीर का सेवन

अगर आप एक्सरसाइज के फौरन बाद पनीर खाने जा रहे हैं और आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि इसे आप कच्चा खा सकते हैं, या पकाने के बाद। तो बता दें कि एक्सरसाइज के बाद आप चाहें तो कच्चा पनीर खा सकते हैं और पका हुआ पनीर भी खा सकते हैं। कच्चे और पके हुए पनीर के पोषक तत्वों में ज्यादा फर्क नहीं होता है। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्सरसाइज के बाद आपको पकाया हुआ पनीर खाना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा इसलिए भी कहते हैं, क्योंकि पनीर जल्दी बासी हो जाता है। वहीं दूसरा कारण यह है कि अगर आप बाजार से पनीर खरीदते हैं तो इसके खराब होने की भी आशंका रहती है। लेकिन अगर आप पनीर को पका कर खाते हैं तो यह आपकी सेहत को न के बराबर नुकसान पहुंचाएगा। हालांकि अगर आप घर का बनाया पनीर खा रहे है, तो आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। आपको बता दें कि पके हुए पनीर में मौजूद प्रोटीन आसानी से पच जाता है। इसके लिए आप पनीर को हल्का रोस्ट कर लें। इसके बाद उसपर जीरा पाउडर, नमक और लाल मिर्च डालकर खा सकते हैं।

क‍ितना पनीर खाएं

वर्कआउट या एक्सरसाइज के बाद आप कम से कम 100 ग्राम पनीर का सेवन कर सकते हैं। 100 ग्राम पनीर से आपके शरीर को 20 ग्राम प्रोटीन मिलेगा। बता दें कि 100 ग्राम पनीर पूरे दिन की मात्रा है। एक दिन में एक व्यक्ति को 100 ग्राम से अधिक पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल है कि क्या एक्सरसाइज से पहले आप पनीर का सेवन कर सकते हैं, तो इसका जवाब है कि एक्सरसाइज करने के 1 घंटे पहले आप पनीर का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप 1 घंटे का अंतर नहीं रखेंगे तो पनीर जल्दी पच नहीं पाएगा और इससे आपके शरीर को प्रोटीन से मिलने वाली एनर्जी भी नहीं मिल पाएगी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत