ब्रिटिश PM सुनक के 'पेन' ने कैसे पैदा कर दी नई सुरक्षा चिंताएं, जानें क्या है पूरा मामला

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2023

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक एक बार फिर नए विवाद में है। प्रधानमंत्री इरेजेबल इंक वाले पेन के उपयोग की वजह से अब चर्चा में हैं। द गार्जियन द्वारा की गई रिसर्च ने उन दस्तावेजों की गोपनीयता पर नई सुरक्षा चिंताएं पैदा कर दीं, जिन पर ऋषि सुनक ने 10, डाउनिंग स्ट्रीट में अपने कार्यकाल के दौरान हस्ताक्षर किए थे। दरअसल, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को नियमित रूप से डिस्पोजेबल "पायलट वी" फाउंटेन पेन का उपयोग करते हुए देखा जाता है और कैबिनेट नोट बनाते, सरकारी कागजात पर काम करते और अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में आधिकारिक पत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए उसी पेन का उपयोग करते हुए उनकी तस्वीरें भी सामने आती है। 

इसे भी पढ़ें: Indigo-Airbus समझौता ब्रिटेन के विमानन क्षेत्र के लिए बड़ी जीतः सुनक

उनके विरोधियों ने मौके का फायदा उठाकर उन पर निशाना साधा और उनके कार्यों के लिए यूके के पीएम को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व लिबरल डेमोक्रेट सांसद टॉम ब्रेक ने कहा कि जब राजनेताओं में भरोसा सबसे निचले स्तर पर होता है, तो प्रधानमंत्री इरेजेबल इंक में आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हैं, जो इसे फर्श से अर्श में ढकेल सकता है। 

प्रमुख खबरें

Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

Alwar में 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में JEN और AEN को Rajasthan ACB ने दबोचा

त्योहारों पर Airfare की सीमा तय नहीं करेगी सरकार, Airlines को उचित किराया रखने की दी सलाह

Donald Trump और Xi Jinping शिखर वार्ता: व्यापार, ताइवान और तकनीक पर रहेगा जोर