पार्टी बदलने की चाहत रखने वालों के लिए मार्गदर्शक हैं नीतीश कुमार, 6-8 महीने में गठबंधन नहीं छोड़ेंगे क्या गारंटी है ? हिमंत ने कसा तंज

By अनुराग गुप्ता | Aug 10, 2022

नयी दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एनडीए का साथ छोड़ने को लेकर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आप कैसे गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार 6-8 महीने बाद इस गठबंधन को नहीं छोड़ेंगे। दरअसल, बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार थी, जिसके मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया और बुधवार को महागठबंधन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आप कैसे गारंटी दे सकते हैं कि नीतीश कुमार 6-8 महीने बाद इस गठबंधन को नहीं छोड़ेंगे। वह अप्रत्याशित है। हमने राजनीतिक दल भी बदला है लेकिन हम उनकी तरह नहीं बदलते हैं। हर छह महीने में पार्टी बदलने की चाहत रखने वालों के लिए वह 'मार्गदर्शक' हैं।

इसे भी पढ़ें: बदले समीकरण के बीच नीतीश कुमार पर बरसे पशुपति पारस, बोले- बिहार के हित के लिए नहीं हुआ सही 

गठबंधन धर्म का भाजपा ने नहीं किया पालन

वहीं दूसरी तरफ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार साल 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन आपने (भाजपा) उन्हें जबरदस्ती मुख्यमंत्री बनाया... इसके साथ ही ललन सिंह ने आरसीपी सिंह को भाजपा का एजेंट बताते हुए कहा कि वो भाजपा के एजेंट बनकर जदयू में आए। आपने (भाजपा) गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। हम आयकर, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी